Posts

Showing posts from August, 2018

आजादी

आजाद हुए एक साल और हो गया.. मेरा वो भारत पता नहीं कहाँ खो गया.. तब और अब में बहुत फर्क आ गया.. समय का चक्कर बहुत कुछ खा गया.. जिस आजादी के लिए भगत सिंह फांसी चढ़ गया.. उस आजादी का ख्वाब कहीं पीछे ही लद गया.. उसने तो भाईयों के प्यार के लिए बलिदान दिया था.. उधम सिंह ने भी भाईयों के बदले के लिए डायर का कत्ल किया था.. उन सबने तो मां बहन की इज्जत की रक्षा के लिए जान की बाजी लगाई थी.. भारत मां की आजादी के लिए अपनी जान गंवाई थी.. चंद्रशेखर आजाद भी जीते जी ना अंग्रेज़ों के हाथ आया था.. सुभाष चंद्र बोस ने भी सब भाईयों को साथ मिलाया था.. और पता नहीं कितने ही गुमनाम इस भारत मां के लिए शहीद हो गए.. कितने ही लाल ऐसे ही देश की रक्षा के लिए मौत के आगोश में सो गए.. उन सबका सपना ऐसे भारत का था जिसमें सब एक हों.. मां बहन की सब इज्जत करें सबके विचार नेक हों.. आपस में सब भाईयों का प्यार हो.. सबसे सबका नेक व्यवहार हो.. लेकिन वो भारत कहीं पीछे ही खो गया.. आपस में भाईयों का बैर हो गया.. मां बहन बेटी की इज्जत को आज हर कदम पर खतरा है.. अपना ऐसा भारत देखकर रो रहा शहीदों का कतरा कतरा है.. ...

Birthday Wish

तेरे BIRTHDAY पे दूं तुझको तोहफा मैं क्या.. मांगता हूं हमेशा तेरे खुश रहने की दुआ.. आज के दिन जब तुम इस दुनिया में आए थे.. मां बाप की आंखों में खुशियां लाए थे.. बड़े लाड प्यार से तुमको पाला था.. लड़खड़ाने पर कदम तुमको संभाला था.. आगे भी कोई तुमपे परेशानी ना आए.. दुआ है तु सारी जिंदगी मुस्कुराए.. गर कोई गम तेरे पास आना चाहे.. तुझसे पहले वो मुझसे टकराए.. खुशियों की हमेशा तुझपे बरसात हो.. पैसों से हमेशा भरे तेरे हाथ हों.. तु जो चाहे तुझको मिल जाए.. तेरी जिंदगी जन्नत सी खिल जाए.. खुदा की रहमत हमेशा तुझपे बरसती रहे.. तु सारी जिंदगी ऐसे ही हंसती रहे.. जब भी तन्हाई में हमको बुलाओगे.. "मनीष" को हमेशा अपने पास खड़ा पाओगे.. Wish you a happy and delightful birthday.. May all your wishes come true... You keep smiling through all your life... May you get more heights in your life..