Posts

Showing posts from September, 2018

तेरा साथ

थम जाए ये वक्त यहीं गर तुम पास हो मेरे.. सारी खुशियां देकर अपनी खरीद लूं सारे गम तेरे.. 

हंसी

खो गई वो हंसी पता नहीं कहाँ जो तेरे साथ मुस्कुराया करती.. 

मशहूर

गर मशहूर होना चाहते तो आज आसमानों को छू रहे होते.. मगर हालात से समझौता और शर्तों पे जीना कभी सीखा ही नहीं..

अदा

तेरी अदा बहुत मशहूर है जमाने में.. दूसरों को बदल कर खुद बदल जाने की..

खुशहाल परिवार

बहन की शरारतें भाईयों का प्यार बापू की डांट और मां का दुलार इन सबसे बनता है सुखी परिवार.. मां पूछती है 'खाना खाया या नहीं' बापू पूछता है 'रिजल्ट आया या नहीं' बहन बोलती है 'ओऐ हीरो कोई भाभी पटायी या नहीं' भाई पूछता है 'छोटे सही चल रही है पढाई या नहीं' किसी एक को भी कुछ हो जाए तो सबसे ज्यादा चिंता मां को होती है इस चिंता में मां आधी बार भुखी सोती है बाप भी कड़ी मेहनत करके सारा दिन कमाता है बच्चों के सपने अधूरे ना रह जाएं इसलिए जान पर भी खेल जाता है बहन की चुलबुलाहट सारे घर को खुशियों से भर देती है सबके थके चेहरों को खुश कर देती है बड़ा भाई भी सबका बहुत ख्याल रखता है मां बाप के सपने पूरे करने को मन लगाकर मेहनत करता है 'मनीष' का भी यही सपना है धरती पर सब परिवारों का यही हाल हो आपस में हो प्यार और सब खुशहाल हो..

मजबूरी

पता नहीं तेरी कौन सी मजबूरी है जिसने हमें अकेला कर रखा है.. 💔

तेरी खुशबु

हवाओं में तेरी खुशबु को महसूस किया है..💖💖 लगता है तेरी गलियों से गुजर कर आई है.. 💖💖

हंसी खुशी और वो

हंसी खुशी और वो : जैसे रास्ता ही भुल गए हैं हमारी ओर आने का... 💔💔

रात

आ गई फिर से बोझिल शाम अब रात होगी.. महबूब का तो पता नहीं पर चांद सितारों से जरूर बात होगी 💔

नींद

कम्बख्त नींद भी तुझ सी हो गई है.. मेरे पास आती ही नहीं

खिलौना

क्या फर्क पड़ता है जमाने को मेरे दर्द ए दिल से.. बयां भी करुं तो लोग खिलौना बना देते हैं

जख्म

अपने जख्मों की नुमाइश ना कर ए नादान.. लोग नमक लिए बैठे हैं इसी इंतजार में

आओ एक बार फिर मिलकर प्यार करते हैं

चलो एक बार फिर से दिलों का व्यापार करते हैं.. आओ एक बार फिर मिलकर प्यार करते हैं.. तुम देखकर मुस्कुरा देना मैं फिदा हो जाऊंगा.. सब कुछ भुल कर तेरे ख्यालो में खो जाऊंगा.. चलो फिर से नैनों को दो चार करते हैं.. आओ एक बार फिर मिलकर प्यार करते हैं.. फिर शुरू होगा बातों का सिलसिला जो प्यार बढ़ाएगा.. दिल फिर से मिलने के नये नये बहाने बनाएगा.. चलो मिलकर फिर से दिलों में नई उमंग भरते हैं.. आओ एक बार फिर मिलकर प्यार करते हैं.. सारी रात जागकर बातें करते हुए बताएंगे.. जुगनूओं के साथ हम दोनों भी गुनगुनाएंगे.. फिर से एक दूजे से कसमें वादे करते हैं.. आओ एक बार फिर मिलकर प्यार करते हैं.. तुम रुठ जाना मैं फिर से तुम्हे मनाऊंगा.. मनाकर तुम्हें फिर से सिनेमा दिखाऊंगा.. चलो फिर से एक साथ चांद का दीदार करते हैं.. आओ एक बार फिर मिलकर प्यार करते हैं.. तुम जिंदगी भर की कसमें खाकर फिर से छोड़ जाना.. एक बार फिर मेरे लाख मनाने पर भी ना वापस आना.. 'मनीष' को फिर से बर्बाद करते हैं.. आओ एक बार फिर मिलकर प्यार करते हैं.. चलो एक बार फिर से दिलों का व्यापार करते हैं.. आओ एक बार फिर मिलक...