खुशहाल परिवार

बहन की शरारतें भाईयों का प्यार
बापू की डांट और मां का दुलार
इन सबसे बनता है सुखी परिवार..
मां पूछती है 'खाना खाया या नहीं'
बापू पूछता है 'रिजल्ट आया या नहीं'
बहन बोलती है 'ओऐ हीरो कोई भाभी पटायी या नहीं'
भाई पूछता है 'छोटे सही चल रही है पढाई या नहीं'
किसी एक को भी कुछ हो जाए तो सबसे ज्यादा चिंता मां को होती है
इस चिंता में मां आधी बार भुखी सोती है
बाप भी कड़ी मेहनत करके सारा दिन कमाता है
बच्चों के सपने अधूरे ना रह जाएं इसलिए जान पर भी खेल जाता है
बहन की चुलबुलाहट सारे घर को खुशियों से भर देती है
सबके थके चेहरों को खुश कर देती है
बड़ा भाई भी सबका बहुत ख्याल रखता है
मां बाप के सपने पूरे करने को मन लगाकर मेहनत करता है
'मनीष' का भी यही सपना है धरती पर सब परिवारों का यही हाल हो
आपस में हो प्यार और सब खुशहाल हो..

Comments

Popular posts from this blog

तेरा साथ

हर कोई मुझे बीच में क्यों छोड़ जाता है

अदा