Posts

Showing posts from June, 2019

कुछ बातें अधूरी सी

कुछ बातें अधूरी सी, कुछ यादें अधूरी सी.. बीती हुई कुछ वो रातें जरूरी सी.. पता ना चली और शायद ना चलेगी.. कुछ और शाम ऐसे ही ढलेगी.. होगी मगर एक अनकही मगरूरी सी.. कुछ बातें अधूरी सी, कुछ यादें अधूरी सी.. बीती हुई कुछ वो रातें जरूरी सी.. लौट जाएगा दरिया भी टकराकर साहिल से.. ना कोई आस लगा पाएगा जाहिल से.. होगी मगर एक तल्ख मजबूरी सी.. कुछ बातें अधूरी सी, कुछ यादें अधूरी सी.. बीती हुई कुछ वो रातें जरूरी सी.. आसमान भी खुद पर एतबार करेगा.. एक अरसे बाद कोई उसका दीदार करेगा.. होगी मगर एक अजीब दूरी सी.. कुछ बातें अधूरी सी, कुछ यादें अधूरी सी.. बीती हुई कुछ वो रातें जरूरी सी.. कल गया आज भी गुजर जाएगा.. कल का सूरज एक नया सवेरा लाएगा.. ख्वाबों की दुनिया "मनीष" की होगी पूरी सी.. कुछ बातें अधूरी सी, कुछ यादें अधूरी सी.. बीती हुई कुछ वो रातें जरूरी सी..

अकेले मुस्कुराने की आदत

अकेले मुस्कुराने की आदत डाल ले मनीष कि जमाना जलने लगा है दूसरों को मुस्कुराते देखकर

इश्क़ के गुनाहगार

बेतकल्लुफ हर कोई बीमार बैठा है। हर मोड़ पर इश्क का गुनाहगार बैठा है। 

व्यस्त

वक़्त बेवक़्त बेवजह व्यस्त रहने वालों एक दिन हम भी व्यस्त हो जाएंगे... फिर किसी से कोई शिकवा ना करेंगे और खुद में ही कहीं खो जाएंगे...