कुछ बातें अधूरी सी

कुछ बातें अधूरी सी, कुछ यादें अधूरी सी..
बीती हुई कुछ वो रातें जरूरी सी..

पता ना चली और शायद ना चलेगी..
कुछ और शाम ऐसे ही ढलेगी..
होगी मगर एक अनकही मगरूरी सी..
कुछ बातें अधूरी सी, कुछ यादें अधूरी सी..
बीती हुई कुछ वो रातें जरूरी सी..

लौट जाएगा दरिया भी टकराकर साहिल से..
ना कोई आस लगा पाएगा जाहिल से..
होगी मगर एक तल्ख मजबूरी सी..
कुछ बातें अधूरी सी, कुछ यादें अधूरी सी..
बीती हुई कुछ वो रातें जरूरी सी..

आसमान भी खुद पर एतबार करेगा..
एक अरसे बाद कोई उसका दीदार करेगा..
होगी मगर एक अजीब दूरी सी..
कुछ बातें अधूरी सी, कुछ यादें अधूरी सी..
बीती हुई कुछ वो रातें जरूरी सी..

कल गया आज भी गुजर जाएगा..
कल का सूरज एक नया सवेरा लाएगा..
ख्वाबों की दुनिया "मनीष" की होगी पूरी सी..
कुछ बातें अधूरी सी, कुछ यादें अधूरी सी..
बीती हुई कुछ वो रातें जरूरी सी..

Comments

Popular posts from this blog

तेरा साथ

हर कोई मुझे बीच में क्यों छोड़ जाता है

अदा