आओ एक बार फिर मिलकर प्यार करते हैं

चलो एक बार फिर से दिलों का व्यापार करते हैं..
आओ एक बार फिर मिलकर प्यार करते हैं..
तुम देखकर मुस्कुरा देना मैं फिदा हो जाऊंगा..
सब कुछ भुल कर तेरे ख्यालो में खो जाऊंगा..
चलो फिर से नैनों को दो चार करते हैं..
आओ एक बार फिर मिलकर प्यार करते हैं..
फिर शुरू होगा बातों का सिलसिला जो प्यार बढ़ाएगा..
दिल फिर से मिलने के नये नये बहाने बनाएगा..
चलो मिलकर फिर से दिलों में नई उमंग भरते हैं..
आओ एक बार फिर मिलकर प्यार करते हैं..
सारी रात जागकर बातें करते हुए बताएंगे..
जुगनूओं के साथ हम दोनों भी गुनगुनाएंगे..
फिर से एक दूजे से कसमें वादे करते हैं..
आओ एक बार फिर मिलकर प्यार करते हैं..
तुम रुठ जाना मैं फिर से तुम्हे मनाऊंगा..
मनाकर तुम्हें फिर से सिनेमा दिखाऊंगा..
चलो फिर से एक साथ चांद का दीदार करते हैं..
आओ एक बार फिर मिलकर प्यार करते हैं..
तुम जिंदगी भर की कसमें खाकर फिर से छोड़ जाना..
एक बार फिर मेरे लाख मनाने पर भी ना वापस आना..
'मनीष' को फिर से बर्बाद करते हैं..
आओ एक बार फिर मिलकर प्यार करते हैं..
चलो एक बार फिर से दिलों का व्यापार करते हैं..
आओ एक बार फिर मिलकर प्यार करते हैं.. 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

तेरा साथ

हर कोई मुझे बीच में क्यों छोड़ जाता है

अदा