कोई मिले हमारे जैसा तो बताना जरूर

कोई निभाए हमारी तरह तो जताना जरूर..
कोई मिले हमारे जैसा तो बताना जरूर..

जो करे इंतजार घंटों खड़ा धूप में..
दिलचस्पी हो जिसकी तुझमें ना कि रंग रूप में..
कोई रोए गर तेरे लिए उसे हंसाना जरूर..
कोई निभाए हमारी तरह तो जताना जरूर..
कोई मिले हमारे जैसा तो बताना जरूर..

दूर होकर भी जो पास होने का अहसास कराए..
एक एक फोटो को तेरी सीने से लगाए..
रातभर जागे तेरे लिए उसे प्यार से सुलाना जरूर..
कोई निभाए हमारी तरह तो जताना जरूर..
कोई मिले हमारे जैसा तो बताना जरूर..

तुझसे ज्यादा तेरे बारे में सोचे तेरी फिक्र करे..
अपनी हर बात में भी तेरा जिक्र करे..
गर ना मिले कोई "मनीष" को दोबारा सताना जरूर..
कोई निभाए हमारी तरह तो जताना जरूर..
कोई मिले हमारे जैसा तो बताना जरूर..

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

तेरा साथ

हर कोई मुझे बीच में क्यों छोड़ जाता है

अदा