मां बाप और बेटी

बड़े लाड प्यार से पाला था उसे गोदी में खिलाया था..
मां ने अपनी बेटी को आगे बढ़ना सिखाया था..
कभी कंधे तो कभी पीठ पर झुलाया था..
बापू ने अपनी बेटी को मजबूत बनाया था..
उंगली पकड़कर चलना सिखाया..
बड़ी उम्मीद से उसको पढाया..
ज्यों ज्यों बेटी बड़ी होती जा रही थी..
मां बाप को उसके भविष्य की चिंता खा रही थी..
बेटी अब सयानी हो गई थी..
एक लड़के के सपनों की रानी हो गई थी..
दोनों एक दूसरे के प्यार में चूर हो गए थे..
सारे कालेज में लव बर्ड्स के नाम से मशहूर हो गए थे..
मां बाप तक भी ये खबर पहुंची तो दोनों हैरान रह गए..
बेटी की खुशी के लिए लड़के से मिलने की कह गए..
जब तहकीकात की लड़के कि तो पता चला वो लफंगा आवारा था..
लड़कियों की इज्जत से खेलने का उसका शौक न्यारा था..
बाप ने अब बेटी को बहुत समझाया..
लेकिन बेटी तो उसके प्यार में पागल थी उसे कुछ समझ ना आया..
एक रात वो उस लड़के के साथ घर से भाग गई..
मां बाप के माथे पर दे बदनामी का दाग गई..
20 साल का प्यार 4 महीने के प्यार से हार गया..
उस मजबूर मां बाप को जीते जी मार गया..
अब मां बाप का मन समाज में होने वाली बदनामी को भांप गया..
लोगों के तरह तरह के सवालों को सोचकर ही उनका मन कांप गया..
रात को ही चुन्नी का फंदा बना लिया..
रोते रोते मौत को गले लगा लिया..
क्या गलती थी उस मां बाप की जिसने अपनी बेटी का हमेशा भला चाहा..
लेकिन बेटी ने चंद पलों के प्यार के लिए उनका प्यार ठुकराया..
संभल जा ए नई पीढ़ी और मां बाप के प्यार को अपना ले..
मनीष इस तरह एक और मां बाप को बर्बाद होने से बचा ले.. 

Comments

Popular posts from this blog

तेरा साथ

हर कोई मुझे बीच में क्यों छोड़ जाता है

अदा