आज आंखों में एक नमी सी है..

आज आंखों में एक नमी सी है..
किसी अपने की कमी सी है..
बार बार आ रहा है वो याद..
उस से मिलने की मैं कर रहा हूं फरियाद..
हर कोशिश कर ली हर दरवाजा खटखटा लिया..
खुद को पागल प्रेमी बना लिया..
आंख रो रो कर हो गई है लाल..
उस बेखबर को नहीं है मेरा कोई ख्याल..
2 रात से नहीं सोया हूँ..
उसके लिए सारी रात रोया हूँ..
मन में आस है वापस आएगा..
मुझे अपना कहकर गले से लगाएगा..
प्यार में ऐसी सजा मिलेगी सोचा ना था..
खुद को प्यार करने से पहले एक पल भी रोका ना था..
उसको ही अपना माना पलकों पे बिठाया..
जिसने मुझे आज इस कद्र रुलाया..
ना खुद का कोई होश है ना ख्याल है..
उसकी याद में हो गया बुरा हाल है..
मैने तो प्यार किया था आखिरी सांस तक निभाऊंगा..
उसकी नफरत के साथ ना जिंदा रह पाऊंगा.. 

Comments

Popular posts from this blog

तेरा साथ

हर कोई मुझे बीच में क्यों छोड़ जाता है

अदा